देवरिया में प्रेमी युगल ने जान दी, परिवारीजनों ने शव गायब किया
देवरिया जिले में लोग आज एक अनोखी घटना से रूबरू हुए। यहां के एक प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। इसके बाद इनके घरवालों ने शवों को गायब कर दिया है। पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही है।
लखनऊ। देवरिया जिले में लोग आज एक अनोखी घटना से रूबरू हुए। यहां के एक प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। इसके बाद इनके घरवालों ने शवों को गायब कर दिया है। पुलिस इस मामले की पड़ताल कर रही है।देवरिया के भाटपाररानी थाना क्षेत्र में बेलपार ढाले पर आज दिन में करीब 11:30 बजे प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। प्रेमी तथा प्रेमिका आस पास के ही गांव के रहने वाले हैं। चर्चा है कि परिवार के लोगों ने लड़की की शादी उसकी मर्जी के बिना कहीं तय कर दी थी। इसके बाद से ही लड़की तनाव में थी। आज दिन में आज दोनों एक दूसरे को दुपट्टा में बांध कर ट्रेन सामने खड़े हो गये। ट्रेन की टक्कर से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। लड़का बीएससी तथा लड़की इंटर की छात्रा थी। घटना के बाद इनके परिवार के लोग सक्रिय हो गये। इन लोगों ने दोनों के शवों को कहीं छुपा दिया है।