यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिनदहाड़े पांच लाख रुपये लूटे
लखनऊ। अलीगढ़ में आज सुबह करीब 11 बजे नकाबपोश लुटेरों ने एक पेट्रोल पंप संचालक से पांच लाख रु

लखनऊ। अलीगढ़ में आज सुबह करीब 11 बजे नकाबपोश लुटेरों ने एक पेट्रोल पंप संचालक से पांच लाख रुपये लूटने की लिए। पेट्रोल पंप संचालक रुपये जमा करने बैंक जा रहे थे, इसी दौरान लुटेरों ने उनका बैग छीन लिया और भाग निकले।
अलीगढ़ के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के विष्णुपुरी निवासी विपिन कुमार गंगल कैनरा बैंक की रामघाट रोड शाखा में पाच लाख रुपये नगद और आठ लाख रुपये का चैक जमा करने कर्मचारी विजय के साथ एक्टिवा पर सवार होकर निकले। घर से कुछ आगे बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश तमंचे के बल पर इनसे पाच लाख रुपये छीने और भागने में सफल रहे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
