विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ में गैंग रेप पीडि़ता को केस वापस लेने की धमकी

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 07 Oct 2017 03:00 PM (IST)Updated: Sun, 08 Oct 2017 08:11 AM (IST)

लखनऊ में बंदूक की नोक पर एक छात्रा के साथ पहले परसों गैंगरेप किया गया। इसके बाद हत्या के इरादे ...और पढ़ें

लखनऊ में गैंग रेप पीडि़ता को केस वापस लेने की धमकी
लखनऊ में गैंग रेप पीडि़ता को केस वापस लेने की धमकी

लखनऊ (जेएनएन)। बदला लेने को परसों रात में 19 वर्षीय बालिका के साथ गैंगरेप के बाद उसको गोली मार दी गई। अब पीडि़त बालिका के परिवार को केस वापस लेने की धमकी दी जा रही है। 

लखनऊ में गैंगरेप पीडि़त मलिहाबाद की बालिका का आज केजीएमयू में अल्ट्रासाउंड कराया गया। बालिका के पिता ने कहा कि अब आरोपितों के परिवारीजन लगातार धमकी दे रहे हैं। यह लोग मुकदमा वापस लेने दबाव बना रहे हैं। 

लखनऊ में बंदूक की नोक पर एक छात्रा के साथ पहले परसों गैंगरेप किया गया। इसके बाद हत्या के इरादे से गोली मार दी गई। पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। घायल छात्रा को अस्पताल ले जाया गया। होश में आने पर पीडि़ता ने पुलिस को आपबीती सुनाई। छात्रा बोली दुष्कर्म के बाद करन ने गोली मारी थी ।पुलिस ने इस प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। 

यह मामला लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र का है। बुधवार रात करीब 8 बजे 19 वर्षीय छात्रा शौच के लिए जा रही थी। उसी दौरान गांव में ही रहने वाला संदीप अपने पांच दोस्तों के साथ आया। यह सभी पीडि़ता को जबरन उठाकर एक सुनसान जगह पर ले गए।

आरोपियों ने बंदूक की नोक पर पीडि़ता को धमकाया और फिर उसके साथ गैंगरेप किया। इन सभी ने हवस मिटाने के बाद आरोपी पीडि़ता को गोली मारी और वहां से फरार हो गए। अंधेरा होने के कारण निशाना चूक गया और गोली पीडि़ता की नाक पर लगी और वह बेहोश हो गई।

इसके बाद खून से लथपथ घायल पीडि़ता को अस्पताल ले जाया गया। पीडि़ता को जब होश आया तो उसने परिजनों को आप बीती सुनाई। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पीडि़ता का बयान दर्ज किया। पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें: बहराइच में डायल 100 का सिपाही नशे में टुन्न, बार बालाओं के साथ लगाए ठुमके

जांच में पता चला कि इस मामले का मुख्य आरोपी संदीप है। जिसके परिवार की पीडि़ता के परिवार से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दबोच लिया। बाकी आरोपी भागने में कामयाब हो गए।

यह भी पढ़ें: नेशनल फैमिली हेल्थः खून की कमी से जूझ रहीं यूपी की आधी से ज्यादा महिलाएं

पुलिस के मुताबिक, पीडि़ता दिल्ली से अपने गांव आई थी। आरोपी संदीप ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीडि़ता के बयान दर्ज कर लिए हैं।

तस्वीरों में देखें-यूपी की राजधानी में सुपर स्टार अमिताभ की सेल्फी

बयान के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों की पहचान की। अब तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।