विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी की कानून-व्यवस्था ध्वस्त, जंगलराज कायम : अमित शाह

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 13 Aug 2016 02:00 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2016 03:45 PM (IST)

अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश पर विशेष फोकस है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ (वेब डेस्क)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश का ध्वस्त पड़ी कानून-व्यवस्था पर प्रदेश सरकार को घेरा है। अमित शाह ने आज काकोरी शहीद स्मारक में शहीदों को नमन किया। अमित शाह आज भारतीय जनता पार्टी के 'आजादी के 70 साल, याद करो कुर्बानी' अभियान के तहत लखनऊ पहुंचे थे।

शहीदों को नमन करने के बाद अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश पर विशेष फोकस है। पार्टी को सर्वाधिक सांसद देने वाले उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को अगर सत्ता मिली तो फिर प्रदेश का समुचित विकास होगा। अमित शाह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। प्रदेश में जंगलराज कायम है। सपा सरकार में गुंडाराज चल रहा है। समाज का कोई भी वर्ग इनके राज में जरा भी सुरक्षित नहीं हैं।

लखनऊ पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, तिरंगा यात्रा में करेंगे शिरकत

अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सत्ता में आई तो हमारा नारा होगा सबका साथ सबका विकास। हमारे सत्ता में आने के बाद यहां के लोगों को काम के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश के कारण ही केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। बहुजन समाज पार्टी को अगर प्रदेश की सत्ता मिली तो फिर वह अपना ही विकास करेगी।

भासपा के मंच से बोले अमित शाह, यूपी में रुक गया विकास का रथ

प्रदेश की सत्ता पर काबिज समाजवादी पार्टी की सरकार आ गई तो एक जाति का विकास करेगी। उत्तर प्रदेश के विकास के बिना देश का विकास नहीं हो सकता। सपा और बसपा सरकार में विकास नहीं हो सकता। हमको तो प्रदेश के युवाओं में देशभक्ति का संस्कार लाना है। युवा सही दिशा पकड़ लेंगे तो भारत को सर्वोच्च स्थान पर लाने में अधिक समय नहीं लगेगा। इसका आगाज उत्तर प्रदेश से ही होगा।

अमित शाह ने कहा आज मैं काकोरी आकर अपने को गौरवांवित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं जल्द ही प्रधानमंत्री ने काकोरी को पर्यटन स्थल बनाने की बात करूंगा। हम शहीदों के बलिदान का कर्ज तो नहीं चुका सकते, लेकिन उनको सम्मान देना हमारे हाथ में हैं। अमित शाह ने कहा कि काकोरी कांड के नायकों में एक अशफाकउल्ल खां का पराक्रम बहुत बड़ा है। काकोरी का यह शहीद स्मारक देश के युवाओं को लंबे समय तक प्रेरणा देता रहेगा। काकोरी कांड ने अंग्रेजी हुकूमत को हिलाया था। यह चंद्रशेखर आजाद तथा राम प्रसाद विस्मिल का पराक्रम था।

अमित शाह ने कहा कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा लेकर जाएंगे। इससे पहले देश के पराक्रम की किसी ने भी सुध नहीं ली थी। देश में 70 वर्ष में 60 वर्ष तक सत्ता एक ही परिवार के पास थी। अब देश के शहीदों की स्मारकों पर नौजवान के साथ नेता सभी जाएं।

पाकिस्तान को अब गोली का जवाब गोला से मिल रहा है : अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बलिदानियों की स्मारकों पर जाएंगे। जिससे देश के युवा उनका स्मरण करेंगे। हमको देश की आजादी में अहम योगदान करने वाले सुभाष चंद्र बोस व लक्ष्मीबाई के साथ गांधी जी के पराक्रम को पर्याप्त सम्मान देना होगा। इन सभी ने देश की आजादी के लिए बड़ा बलिदान दिया था। वीर सपूतों के बलिदान से हमको आजादी मिली।

इस मौके पर काकोरी कांड में दस वर्ष तक जेल में रहने वाले शहीद रामकृष्ण खत्री के पुत्र उदय खत्री का अमित शाह ने स्वागत और सम्मान किया। उदय खत्री ने शाह को तिरंगा सौंपा। काकोरी शहीद स्मारक पर कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष-लखनऊ के मेयर डॉ. दिनेश शर्मा, राज्यसभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ला, मोहनलालगंज से सासंद कौशल किशोर तथा विधायक गोपाल टंडन भी मौजूद थे।

इस कार्यक्रम के बाद अमित शाह ने मोहनलालगंज सुरक्षित से भाजपा के सांसद कौशल किशोर के आवास पर जाकर भोजन भी किया। इस दौरान हजारों दलितों ने भोजन में शिरकत किया। उनके साथ में भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी थे।इसके बाद वहां से रवाना हो गये।