लैब टेक्निशीयन ने डॉक्टर की नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार
महराजगंज जिले में एक लैब टेक्निशीयन ने डॉक्टर की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।
By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 09 Jun 2016 05:14 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jun 2016 05:16 PM (IST)
लखनऊ (जेएनएन)। महराजगंज जिले में एक लैब टेक्निशीयन ने डॉक्टर का भरोसा तोड़ दिया। इस लैब टेक्निशीयन ने डॉक्टर की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। लैब टेक्निशीयन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
महराजगंज जिले के सिसवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एलटी (लैब टेक्निशियन) नरसिंह यादव ने अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक की पुत्री से कल रात दुष्कर्म किया। रात में ही दो बजे चिकित्सक ने कोठीभार थाने में तहरीर देकर आरोपी लैब टेक्निशियन नरसिंह यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी स्वास्थ्य कर्मी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। आज पुलिस पीडि़त लड़की को महराजगंज जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए ले गई है।