यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
किस रावण को मारने की बात कर रहे मुख्यमंत्री : केशव
भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि अखिलेश यादव अपराध और भ्रष्टाचार रूपी रावण को मारने में फेल ...और पढ़ें

लखनऊ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दशहरे में रावण को मारने की बात कही तो भाजपा ने पलट कर सवाल पूछ लिया। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि अखिलेश यादव अपराध और भ्रष्टाचार रूपी रावण को मारने में तो पूरी तरह फेल हैं। वह बताएं कि अब किस रावण को दशहरे में मारने की बात कर रहे हैं। प्रदेश की जनता इसे जानना चाहती है।
यूपी 100 का लोकार्पणः दशहरा पर मिलेगा रावण मारने का अवसर: अखिलेश
मौर्य ने कहा कि सपा सरकार की उपलब्धियों में जनता के हिस्से में ध्वस्त कानून-व्यवस्था, हत्या, लूट, दुष्कर्म जैसे अपराधों में रिकार्ड बढ़ोतरी, गरीबों के कल्याण की बजाय कमजोरों की जमीन पर कब्जा और भ्रष्टाचारियों को प्रदेश से बाहर करने की बजाय उनसे समझौता कर लिया है। गायत्री प्रजापति जैसे गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपी को पुन: मंत्रिमंडल में वापसी करने जैसे कई मामले हैं जिनका जवाब नहीं है। केशव ने यूपी 100 को ध्वस्त बताया और कहा कि पुलिस डायल करने वालों को ही उल्टा लटका देती है।
