विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आजम को भेजो जेल: कल्याण

By Edited By:
Published: Sun, 06 Oct 2013 12:44 AM (IST)

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कहा है कि नगर विकास मंत्री आजम खां ने दो हत्यारों को क

News Article Hero Image

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कहा है कि नगर विकास मंत्री आजम खां ने दो हत्यारों को कोतवाली से नहीं छुड़वाया होता तो मुजफ्फरनगर के हालात इतने न बिगड़ते। लिहाजा, दंगा भड़काने के लिए जिम्मेदार आजम खां को गिरफ्तार किया जाए। उनके खिलाफ रासुका की भी कार्रवाई हो।

भाजपा के महानगर कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कल्याण ने जोर देकर कहा कि यूपी में दंगों का दौर कदापि नहीं थम सकता। इसके लिए सपा सरकार की तुष्टिकरण की नीति जिम्मेदार है। जब सरकार क्रिया रोकने में विफल होती है तो प्रतिक्रिया होगी ही। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुजफ्फरनगर में मुसलमानों को खुश करने के लिए भाजपा विधायक संगीत सोम व सुरेश राणा को रासुका में बंदी बनाया गया है, जबकि भड़काऊ बयान देने वाले कांग्रेस नेता सईदुज्जमा, बसपा सांसद कादिर राणा आदि अभी तक नहीं पकड़े गए।

कल्याण ने कहा कि यूपी सरकार अगर मोदी को कानपुर में रैली से रोकती है तो अंजाम ठीक न होगा। इन प्रयासों से साफ है कि भाजपा व मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से सपा बौखला गई है। उसे अलीगढ़ में राहुल गांधी व बसपा की रैली से गुरेज नहीं है।

मोदी का बयान सही

पूर्व मुख्यमंत्री ने मोदी के 'देवालय से पहले शौचालय जरूरी' वाले बयान को सही बताया। कहा, कांग्रेस इसे गलत तरीके से पेश कर रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर