Move to Jagran APP

विभीषण मंदिर का दर्शन कराने श्रीलंका में ले जाएगा आइआरसीटीसी

उत्तर प्रदेश के लोगों में रामायण से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन की लालसा को देखते आइआरसीटीसी अब श्रीलंका की सैर कराएगा।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sat, 29 Oct 2016 07:08 PM (IST)Updated: Sun, 30 Oct 2016 12:17 PM (IST)

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के लोगों में रामायण से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन की लालसा को देखते आइआरसीटीसी अब श्रीलंका की सैर कराएगा। 48 हजार 220 रुपये प्रति यात्री के खर्च पर पांच दिन तक श्रीलंका के दार्शनीय स्थलों का दीदार किया जा सकेगा।इसके लिए फ्लाइट दिल्ली से मिलेगी। बुकिंग शुरू हो गई है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आइआरसीटीसी) देश में लोगों को दार्शनिक स्थलों का भ्रमण कराने के अलावा विदेशी स्थलों का भ्रमण कराएगा। यह यात्रा हवाई जहाज के जरिए होगी। श्रीलंका में रामायण से जुड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन की अगले महीने से यात्रा शुरू होगी। इसके लिए पांच टूर निर्धारित किए गए हैं। आइआरसीटीसी के एमडी एके मनोचा ने इलाहाबाद में बताया कि श्रीलंका के लिए 24 नवंबर, 10 दिसंबर, 12 जनवरी, 10 फरवरी और दो मार्च को दिल्ली से फ्लाइट जाएगी।

loksabha election banner

किन स्थलों की यात्रा होगी

यात्रियों को रामायण से जुड़े स्थल अशोक वाटिका, सीता माता मंदिर, हनुमान मंदिर, अंजनैर मंदिर, विभीषण मंदिर और मुनावरी तथा मुनिष्वरम शिव मंदिर आदि ऐतिहासिक स्थानों का दर्शन कराया जाएगा। इसके अलावा नागाम्बों समुद्र तट, पेन्नवाला हाथी अनाथालय, रामबोडा वाटरफाल, नुवारा इलिया हिल स्टेशन, ग्रोगरी झील, कैंडी टूथ मंदिर, चाय बागान, कारखानों और मसाला बागानों जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की भी यात्रा करायी जाएगी। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो की यात्रा भी इसमें शामिल है।

पांच दिन की यात्रा

48220 रुपये में पांच दिन के टूर पैकेज में विमान यात्रा, होटल में रहने, सड़क यात्रा, दर्शनीय स्थल का दौरा, भोजन, वीजा का प्रबंधन आदि का खर्च शामिल रहेगा। पहली फ्लाइट 24 नवंबर को सुबह 6:45 बजे दिल्ली से श्रीलंका के लिए जाएगी। यह फ्लाइट 29 नवंबर को सुबह 5:45 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर वापस आ जाएगी। टूर के लिए बुकिंग शुरू हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.