विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्मृति ईरानी के कार्यक्रम में फहराया गया उलटा तिरंगा

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 10 Jan 2016 04:36 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2016 07:50 PM (IST)

हरदोई में आज मानव संशाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी के एक कार्यक्रम में भारतीय ध्वज का अपमान हो गया। कार्यक्रम में तिरंगा झंडा उलटा फहराया गया।

News Article Hero Image

लखनऊ। हरदोई में आज मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी के एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हो गया। कार्यक्रम में तिरंगा झंडा उलटा फहराया गया। हरदोई में केंद्रीय विद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मंत्री स्मृति ईरानी हरदोई के बाल विद्या भवन में जनसभा को संबोधित करने पहुंची थीं। यहां पर उनको झंडारोहण करना था। कार्यक्रम शुरू होने के बाद किसी का ध्यान उस ओर गया। उस समय तो किसी कारणवश उस समय तो झंडा नहीं फहराया गया, लेकिन कुछ उत्साही लोग लगे रहे। इन लोगों ने यहां पर उल्टा झंडा फहरा दिया। झंडे में हरा रंग का हिस्सा ऊपर की तरफ था जबकि केसरिया हिस्सा नीचे की तरफ था।इससे पहले केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने हरदोई के सुरसा विकास खंड के मलिहामऊ में केन्द्रीय विद्यालय के भवन का किया शिलान्यास किया। इस विद्यालय के भवन का निर्माण 1867.46 लाख रुपये की लागत से होना है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सारांश कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय विद्यालय से ही होगी। उन्होंने कहा कि इस विषय पर राज्य सरकार से भी की बात की गई है कि इसको राज्य में भी लागू किया जाये।