विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेल दुर्घटना के मृतक आश्रितों को पांच-पांच लाख देगी यूपी सरकार

By Ashish MishraEdited By:
Published: Sun, 20 Nov 2016 01:26 PM (IST)Updated: Sun, 20 Nov 2016 09:34 PM (IST)

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रेल दुर्घटना में यात्रियों की मौत पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने मृतक आश्रितों को पांच-पांच ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर देहात के पुखरायां स्टेशन के पास हुए रेल हादसे में यात्रियों की मौत पर गहरा दुख जताया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है। उन्होंने रेल दुर्घटना में मारे गये लोगों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये, गंभीर घायलों को 50-50 हजार और घायलों को 25-25 हजार रुपये आर्थिक सहायता की घोषणा की है।
सरकारी प्रवक्ता ने रविवार को जारी बयान में मुख्यमंत्री की घोषणा से अवगत कराते हुए यह भी स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता रेलवे विभाग द्वारा दी जाने वाली सहायता के अतिरिक्त होगी। मुख्यमंत्री ने मंडलायुक्त कानपुर को निर्देश दिया है कि रेलवे अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जाए। घायलों को यथोचित इलाज की सुविधा उपलब्ध करायी जाए। मुख्यमंत्री ने आवश्यकतानुसार एंबुलेंस के साथ ही अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने मंत्रियों को भी मौके पर जाकर राहत कार्य को गति देने के लिए कहा है।
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा है कि चूंकि यह घटना उप्र में हुई है, इसलिए फौरी राहत पहुंचाने की सबसे ज्यादा जिम्मेदारी भी राज्य सरकार की है। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाने के साथ घायलों को फौरन राहत पहुंचायी जाए। उन्होंने बताया कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु से बात कर उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी भीषण रेल दुर्घटना हुई है तो इसकी जांच भी होगी। संसद का सत्र चल रहा है, लिहाजा इस दुर्घटना पर सवाल-जवाब लोकसभा में होंगे। फिलहाल हमारी प्राथमिकता राहत और बचाव कार्य है।

वहीं रेलवे अधिकारियों के अनुसार इंदौर- पटना एक्सप्रेस में लखनऊ के 178 यात्री सवार थे ट्रेन में। दुर्घटना का पता करने के लिए लखनऊ से रेलवे की टीम रवाना। कई ट्रेनों के मार्ग बदले। मदद के लिए सेना की टीम
भी रवाना। वहीं पूर्वांचल के ग्यारह के बारे में परिजनों ने मांगी जानकारी, बनारस से
एनडीआरएफ की टीम रवाना। पुखराया स्टेशन के पास रविवार सुबह हुए भीषण रेल हादसे का असर इलाहाबाद
में भी पड़ा है। कुछ ट्रेनें इलाहाबाद से भी चलाई जा रही हैं।

राज्यपाल ने प्रकट की परिजनों के प्रति संवेदना
राज्यपाल राम नाईक ने पुखरायां रेल दुर्घटना में यात्रियों की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में घटना को दुखद बताते हुए नाईक ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की है और दुखी परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।