चलती बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 53 यात्री
ठंड की गिरफ्त में चल रहे प्रदेश में अग्निकांड भी हो रहे है। कुशीनगर में मामला कुछ नया दिखा। आज यहां उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की चलती बस में आग लग गई। किसी तरह से शीशा तोड़कर 55 यात्री बाहरी निकले और अपनी जान बचा ली।
लखनऊ। ठंड की गिरफ्त में चल रहे प्रदेश में अग्निकांड भी हो रहे है। कुशीनगर में मामला कुछ नया दिखा। आज यहां उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की चलती बस में आग लग गई। किसी तरह से शीशा तोड़कर 55 यात्री बाहरी निकले और अपनी जान बचा ली।
कुशोनगर जिले के कसया में आज पडरौना डिपो की एक चलती रोडवेज में आग लग गई। इसको देखकर चालक ने तत्काल बस रोक दी, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। दरवाजे से सभी का 55 यात्रियों का एक साथ बाहर निकलना संभव नहीं थी, इसी कारण काफी यात्री शीशा तोड़कर बाहर निकले। सड़क के किनारे मौजूद लोगों ने बचाव कार्य किया।