फसल चौपट होने के बाद सड़क पर उतरे किसान, जाम लगाकर प्रदर्शन
बेमौसम बारिश तथा आंधी के साथ ओलावृष्टि के कारण फसल बर्बाद होने से खफा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान आज सड़क पर उतर आए। मथुरा में किसानों को अब खेतों में खाने लायक दाने भी बचने की उम्मीद नहीं है। मथुरा में किसानों ने हाईवे, यमुना एक्सप्रेस वे के साथ
लखनऊ। बेमौसम बारिश तथा आंधी के साथ ओलावृष्टि के कारण फसल बर्बाद होने से खफा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान आज सड़क पर उतर आए। मथुरा में किसानों को अब खेतों में खाने लायक दाने भी बचने की उम्मीद नहीं है। मथुरा में किसानों ने हाईवे, यमुना एक्सप्रेस वे के साथ कोसी-गोवर्धन रोड आदि पर जाम लगाने के साथ ही कलक्ट्रेट पर भी प्रदर्शन किया।
मथुरा में कल शाम तथा रात के बाद आज सुबह भी बारिश होने से न सिर्फ फसलों को नुकसान हुआ है, बल्कि मकान ढहने से दो लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही तमाम जीव-जंतु व पक्षी काल भी ओलावृष्टि के किलवित हो गए हैं। कल शाम तथा रात को बारिश तथा ओला गिरने के नुकसान के चलते आज सुबह से ही मथुरा में जाम, धरना, प्रदर्शन शुरू हो गए। किसानों ने यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल के पस किसानों ने जाम लगाया, हाइवे पर चौमुहां के साथ ही किसान कोसी-गोवर्धन मार्ग पर भी प्रदर्शन कर रहे हैं। मांट क्षेत्र में डांगरौली के पास भी राया-नौहझील मार्ग को किसानों ने जाम कर दिया है।
किसान अब अपने खतों में शत-प्रतिशत नुकसान मानकर चल रहे हैं। इस तूफान के कहर से जहां सैकड़ों पेड़ धराशाई हो गए, वहीं ओला गिरने से तमाम पशु-पक्षी व जीव-जंतुओं की भी मौत हो गई।