विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफेलाइटिस ने ली नौ और मासूमों की जान

By Edited By:
Published: Sat, 28 Sep 2013 08:28 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2013 12:23 AM (IST)

लखनऊ। पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस के कहर से हालात भयावह बने हुए हैं। पिछले चौबीस घंटे म

News Article Hero Image

लखनऊ। पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस के कहर से हालात भयावह बने हुए हैं। पिछले चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में अठारह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि नौ अन्य की मौत हुई है। नेहरू अस्पताल में भर्ती 151 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन नौ लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के ओंकार व कुसुम व अनन्या, देवरिया के आरिफ, कुशीनगर की वर्षा, संतकबीरनगर की नजराना, सिद्धार्थनगर के पवन, महराजगंज की खुशबू व बिहार के मोहित शामिल हैं।

भर्ती होने वालों में गोरखपुर के छह, देवरिया व महराजगंज के तीन-तीन, कुशीनगर व बिहार के दो-दो तथा गोंडा व संतकबीरनगर के एक-एक मरीज शामिल हैं।

इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक गोरखपुर मेडिकल कालेज में 1116 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 312 की मौत हो चुकी है। उधर बीआरडी मेडिकल कालेज के नेहरू अस्पताल में इंसेफेलाइटिस के मरीजों की भीड़ से अब भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। ट्रामा सेंटर में नया वार्ड खोले जाने के बावजूद भी इंसेफेलाइटिस के वार्डो में एक बेड पर दो से तीन मरीजों को रखना पड़ रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर