विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफेलाइटिस ने ली चार और जान

By Edited By:
Published: Sat, 07 Dec 2013 06:40 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 07 Dec 2013 06:42 PM (GMT+05:30)

लखनऊ। पूर्वाचल के गोरखपुर इंसेफेलाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है।

News Article Hero Image

लखनऊ। पूर्वाचल के गोरखपुर इंसेफेलाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में पांच नए मरीज भर्ती किए गए जबकि चार अन्य की मौत हो गई।

जिन चार मासूमों की मौत हुई है उनमें कुशीनगर की ढाई वर्षीय अर्चना, पांच वर्ष की शिवकला व चार साल के शहजाद अली तथा बस्ती के ग्यारह साल के राम चौहान शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के चार व देवरिया के एक मरीज हैं। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 154 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 2063 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 594 की मौत हो चुकी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर