विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं का माफ होगा सरचार्ज

By Edited By:
Published: Fri, 07 Nov 2014 12:27 AM (GMT+05:30)

लखनऊ। विद्युत बिल के बकाएदार ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं को सरचार्ज देने से राहत मिल सकती है। बकाए

News Article Hero Image

लखनऊ। विद्युत बिल के बकाएदार ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं को सरचार्ज देने से राहत मिल सकती है। बकाए धनराशि की वसूली के लिए पावर कारपोरेशन प्रबंधन एकमुश्त समाधान योजना लागू करने जा रहा है। प्रस्तावित योजना को 11 नवंबर से दो माह तक लागू करने के संबंध में प्रबंधन ने विद्युत नियामक आयोग से अनुमति मांगी है।

दरअसल, तकरीबन एक हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के विद्युत बिल का ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं ने भुगतान नहीं किया है। वित्तीय संकट से जूझ रहा प्रबंधन बकाए की वसूली करने के लिए एकमुश्त समाधान योजना को लागू करने की तैयारी में है। योजना के प्रति बकाएदार ग्रामीण घरेलू, वाणिज्यिक और निजी ट्यूबवेल कनेक्शन वाले विद्युत उपभोक्ता आकर्षित हों इसके लिए प्रबंधन बकाए बिल पर लगे विलंब अधिभार को शत-प्रतिशत माफ करना चाहता है। इसके लिए प्रबंधन ने नियमानुसार विद्युत नियामक आयोग से अनुमति मांगी है। प्रबंधन योजना को 11 नवंबर से अगले वर्ष 10 जनवरी तक लागू करना चाहता है। उल्लेखनीय है कि आयोग के निर्देशानुसार सभी विद्युत कनेक्शन में मीटर लगाने के साथ ही कारपोरेशन प्रबंधन को वित्तीय वर्ष के दौरान 36 लाख कनेक्शन देने हैं।