विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की सूचना पर प्रदेश में कई जगह बवाल

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Thu, 17 Aug 2017 02:02 PM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 03:59 PM (IST)

अखिलेश यादव की आज उन्नाव में गिरफ्तारी की सूचना पर प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ता हंगामा कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं।

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की सूचना पर प्रदेश में कई जगह बवाल
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की सूचना पर प्रदेश में कई जगह बवाल

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की आज उन्नाव में गिरफ्तारी की सूचना पर प्रदेश में जगह-जगह पर पार्टी के कार्यकर्ता हंगामा कर रहे हैं। लखनऊ के साथ ही देवरिया, औरैया व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की उन्नाव में गिरफ्तारी की सूचना पर लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर उतरे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम करने का प्रयास किया। यह सभी लोग काफी हंगामा करने लगे। सड़क पर लेटकर यह सभी सड़क हंगामा कर रहे। 

देखें तस्वीरें : उन्नाव में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव नजरबंद

देवरिया जिला में सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में बैठक की और फिर शहर के कचहरी चौराहे पर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री की रिहाई की मांग करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली। एक घंटे तक शहर का मुख्य मार्ग जाम रहा।

सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कई बार समझाने का प्रयास तो किया, लेकिन सपाई हटने को तैयार नहीं थे। अंत में पुलिस ने सभी सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें पुलिस लाइन लेकर चले गए।

यह भी पढ़ें: औरैया जा रहे अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया, किया नजरबंद

कन्नौज में पूर्व मंत्री समेत कई सपाई हिरासत में

औरैया जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गिरफ्तार होने के बाद जिले में पूर्व राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव समेत अन्य एक्सप्रेस वे पर पहुँच गए। हंगामा करने पर पुलिस ने इन सभी को हिरासत में लिया है।