Move to Jagran APP

उत्तर प्रदेश में मौत बांटने लगा स्वाइन फ्लू, 10 की मौत

उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू से पीडि़त मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते 48 घंटों में 10 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा हैं। पीडि़तों की संख्या करीब 120 जानकारी में आई है। कई स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग इन मौतों का कारण स्वाइन फ्लू होने से इन्कार

By Nawal MishraEdited By: Published: Thu, 19 Feb 2015 05:06 PM (IST)Updated: Thu, 19 Feb 2015 09:24 PM (IST)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू से पीडि़त मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते 48 घंटों में 10 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा हैं। पीडि़तों की संख्या करीब 120 जानकारी में आई है। कई स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग इन मौतों का कारण स्वाइन फ्लू होने से इन्कार कर रहा है। स्वाइन फ्लू से पीडि़त शाहजहांपुर की जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना की हालत में अब सुधार है। वाराणसी में स्वाइन फ्लू के संदेह में एक विदेशी महिला समेत तीन भर्ती हैै। उन्नाव के एसपी एमपी सिंह की पत्नी को भी स्वाइन फ्लू होने की जानकारी मिली है। कल बाराबंकी के एक युवक की लखनऊ में और बुलंदशहर के ठेकेदार की गाजियाबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि कानपुर में एक महिला ने दम तोड़ा। नोएडा के एक वृद्ध की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। मथुरा निवासी मुक्तेश बिहारी की आगरा में स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। निजी लैब की जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने की पुष्टि की थी। सीएमओ एचएस दानू ने बताया कि नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल की जांच रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। आगरा के फतेहपुर सीकरी में 11 वर्षीय बालिका की स्वाइन फ्लू से मौत होने से खलबली मची है। अस्पताल में भर्ती दो बच्चों की हालत गंभीर है। आज दो अन्य संदिग्ध भर्ती किए गए। कई संदिग्ध मामले सामने आ रहे हैं। उनका भी इलाज चल रहा है।मेरठ में एक और बुलंदशहर में दो लोगों की मौत हो गई।

loksabha election banner

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के तिब्बिया कॉलेज के प्रोफेसर अजमल खां को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उनका दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है। बरेली में स्वाइन फ्लू के तीन और संदिग्ध मिले हैं।

बांदा के अतर्रा निवासी श्याम सिंह का बेटा वीरू प्रतापगढ़ में बुखार से पीडि़त था। रात एक नर्सिंग होम में उसने दम तोड़ दिया। वाराणसी में आस्ट्रेलिया की एंटोनिटी जाय सिंगल को उनके पति मैकम आर्थर ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। संदेह की पुष्टि के लिए स्वाब के नमूने जांच को लखनऊ एसजी पीजीआइ भेजे गए हैं।

लखनऊ में 18 और मरीजों में वायरस की पुष्टि होने से मरीजों की संख्या बढ़कर 120 हो गई है। मेरठ में एक और बुलंदशहर में दो लोगों की मौत हो गई। एसजीपीजीआइ में भर्ती एक मरीज की हालत गंभीर है तो भारत-नेपाल सीमा पर स्थित श्रावस्ती में स्वाइन फ्लू के मद्देनजर स्वास्थ्य महकमे को अलर्ट कर दिया गया है। बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद की महिला की दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। अनूपशहर में भी एक महिला की एक अस्पताल में मौत हो गई। बिजनौर के एक व्यक्ति की दिल्ली में इलाज के दौरान स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। उसका वहां इलाज चल रहा है। नोएडा में एक बच्चे और एक युवक को स्वाइन फ्लू हो गया है। जिला अस्पताल में 17 लोगों के नमूने लिए गए, इसमें 11 पुरुष और और छह महिलाएं हैं। जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 35 हो चुकी है।

शाहजहांपुर के बैंक कर्मी में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, जबकि पांच नए संदिग्ध मामले अस्पताल पहुंचे हैं। संदिग्ध केसों में जिला अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक भी शामिल हैं। वह स्वाइन फ्लू के मरीजों के इलाज में लगे थे। उधर, शाहजहांपुर की डीएम शुभ्रा सक्सेना की हालत में काफी सुधार है, मगर उन्हें चार दिन दिल्ली स्थित अपोलो हॉस्पिटल में अभी रहना होगा। शाहजहांपुर सहकारी बैंक के सहायक/कैशियर प्रवीण पाठक बुधवार को एसआरएमएस में भर्ती हुए थे। जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उसी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। बरेली मंडल में अब तक दो दर्जन संदिग्ध केस चिन्हित किए गए हैं। इनमें से आठ लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.