विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुजफ्फरनगर जिला जेल के खूनी संघर्ष में 12 बंदी घायल

By Nawal MishraEdited By:
Published: Fri, 06 May 2016 10:20 PM (IST)Updated: Sat, 07 May 2016 10:03 AM (IST)

मुजफ्फरनगर जेल में रात खूनी संघर्ष में एक दर्जन से ज्यादा बंदी घायल हो गए। जेल अधिकारियों ने पीएसी बुला ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। मुजफ्फरनगर जेल में रात खूनी संघर्ष में एक दर्जन से ज्यादा बंदी घायल हो गए। जेल अधिकारियों ने पीएसी बुला किसी तरह हालात पर काबू में किए। गंभीर रूप से घायल बंदियों को जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात तक जेल में हालात तनावपूर्ण बने रहे। आज शाहरुख गैंग के साजिद व अन्य साथी मुलाकात के लिए मैदान में आए हुए थे। बताया गया कि कैराना का गय्यूर पक्ष भी यहां मौजूद था। किसी बात को लेकर गय्यूर व शाहरुख पक्ष में कहासुनी हो गई। शाम को मुलाकात का वक्त खत्म होते ही दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया। उस्तरे, रॉड, कट्टन व डंडों का प्रयोग हुआ। बंदी रक्षक व लंबरदारों ने भागकर अपनी जान बचाई।

हालात बेकाबू होते देख बाहर से पीएसी व जेल पुलिस चौकी से पुलिस कर्मी बुलाए गए। पीएसी ने लाठियां फटकार कर उपद्रव कर रहे बंदियों को भगाया। शाहरुख पक्ष के सात बंदी उस्तरे लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। गय्यूर पक्ष के भी आधा दर्जन बंदियों को चोट लगना बताया गया है। घटना की जानकारी के लिए जेलर सुभाष चंद त्रिपाठी की दर्जनों कॉल की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पक्षों को शांत कर बैरक में बंद कर दिया गया है। चार बंदी घायल हुए हैं।