विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोहिंग्या मुस्लिमों से सहानुभूति बरतें केंद्र सरकार : मायावती

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 13 Sep 2017 09:58 PM (IST)Updated: Wed, 13 Sep 2017 10:18 PM (IST)

बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने रोहिंग्या मुसलमानों के प्रति सहानुभूति जताने की मांग करते हुए केंद्र सरकार द्वारा सख्त रवैया न अपनाने को कहा है।

रोहिंग्या मुस्लिमों से सहानुभूति बरतें केंद्र सरकार : मायावती
रोहिंग्या मुस्लिमों से सहानुभूति बरतें केंद्र सरकार : मायावती

लखनऊ (जेएनएन)। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने रोहिंग्या मुसलमानों के प्रति सहानुभूति व मानवता जताने की मांग करते हुए केंद्र सरकार द्वारा सख्त रवैया न अपनाने को कहा है। आज जारी बयान में उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश म्यांमार से अशांति और हिंसा के शिकार हजारों गरीब व असहाय रोहिंग्या मुसलमान शरणार्थियों को पनाह देना अनुचित नहीं है। भारत सरकार द्वारा स्पष्ट नीति नहीं अपनाने के कारण स्थिति असमंजस्य की बनी है। सुप्रीम कोर्ट ने भी केंद्र सरकार से इस बारे में अपना स्टैंड स्पष्ट करने को कहा है। मायावती ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में कोर्ट की कार्रवाई अपनी अलग जगह होती है लेकर सरकार को मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। भारत की यही परंपरा रही है। म्यांमार व बंगलादेश की सरकार से वार्ता करके इस समस्या को सुलझाने का प्रयास भी किया जाए ताकि रोहिंग्या मुसलमानों का पलायन रूक सके।

तस्वीरों में देखें-धरना प्रदर्शन से आक्रांत यूपी की राजधानी

निकाय चुनाव पर निगाह

बसपा प्रमुख द्वारा रोहिंग्या मुसलमानों के प्रति जताए जा रहे समर्थन को नगरीय निकाय चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। नवंबर माह में निकाय चुनाव प्रस्तावित है और बसपा ने पहली बार अपने चुनाव निशान पर मैदान में उतरने का फैसला लिया है। शहरी क्षेत्रों में मुस्लिमों और दलितों की जनसंख्या भी अच्छी खासी है। दलित मुस्लिम गठजोड़ को मजबूत करने के लिए ही मायावती ने रोहिंग्या  मुसलमान शरणार्थियों के समर्थन में खुलकर आने का फैसला किया है।