यूपी की सत्ता अब भाजपा के हाथ होनी चाहिए: अमित शाह
मेरठ में बूथ सम्मेलन के जरिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज भाजपाइयों को गुरुमंत्र देंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बूथ अध्यक्षों के जरिए शाह भाजपाइयों को बूथ प्रबंधन का पाठ
लखनऊ (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फिर कहा कि यूपी में गुंडाराज है। मथुराकांड को उन्होंने राष्ट्रीय शर्म का विषय बताते हुए कहा कि सपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा को ही आगे आना होगा। प्रदेश की सत्ता अब भाजपा के हाथ में ही होनी चाहिए।
आज मेरठ के दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रांगण में पश्चिमी उप्र के बीस हजार से ज्यादा बूथ अध्यक्षों को अमित शाह ने चुनावी पाठ पढ़ाते हुए कहा कि भाजपा में बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंच सकता है। देश के प्रधानमंत्री पर यूपी का सर्वाधिक हक है, लेकिन केंद्र की योजनाओं पर अखिलेश सरकार कुंडली मारकर बैठी है। मृदा जांच कार्ड, नीम कोटेड यूरिया, बाढ़ सहायता योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना एवं फसल बीमा योजनाओं का हवाला देते हुए यूपी सरकार को घेरा।
कहा कि मोदी सरकार को कहीं श्रेय न मिल जाए, इसीलिए सपा सरकार इन योजनाओं को जनता तक नहीं पहुंचने दे रही है। पड़ोसी राज्य हरियाणा में किसानों को पूरा भुगतान कर दिया गया, लेकिन यूपी में नहीं। राज्य सरकार की हीलाहवाली से किसानों का हजारों करोड़ रुपए बकाया है। मथुरा के जवाहरबाग कांड का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि सपा सरकार ने माफिया से जमीनों पर कब्जा कराया। नतीजा यह हुआ कि वहां के एसपी सिटी और एक दारोगा समेत दो दर्जन की जान चली गई।
कौमी एकता दल के सपा में विलय एवं बाद में टूट पर अखिलेश यादव से सवाल किया कि मुख्तार एवं अफजाल से दूरी बनाने वालों ने अतीक अहमद को कैसे क्लीन चिट दे दी? शाह ने मेरठ में खाद कारखाना, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे, दिल्ली-आगरा स्पीड ट्रेन समेत कई योजनाओं में सपा सरकार पर सहयोग न देने का आरोप लगाया। कहा कि पांच वर्ष में यूपी में मोदी सरकार सात लाख करोड़ खर्च करेगी, जबकि यूपीए सरकार ने कार्यकाल में महज 2.80 लाख करोड़ का बजट दिया था।
अमित शाह ने कैराना पलायन को हल्के में न लेने का इरादा जताया। प्रदेश सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि क्या इसकी जिम्मेदारी ओबामा पर होगी? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पूछते हैं कि भाजपा ने दो वर्ष में क्या किया? उन्हें पता होना चाहिए कि दस वर्ष की खामोशी के बाद पहली बार देश को बोलने वाला प्रधानमंत्री मिला है। यूपीए के कार्यकाल में अंतरिक्ष से लेकर जमीन एवं जल तक 12 लाख करोड़ का घोटाला हुआ। बसपा पर भी तंज कसे। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने बूथ जीतो और सरकार बनाओ का मंत्र पढ़ते हुए साइकिल को पंक्चर कर उसे खंड-खंड करने का कार्यकर्ताओं से आह्वïान किया।
अमित शाह ने कहा--
- कांग्रेस ने सपा और बसपा समर्थन से 10 साल में 12 लाख करोड़ का घोटाला किया।
- भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दो सालों में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दिया है।
- कांग्रेस पीएम 10 सालों चुप रहा लेकिन बीजेपी के पीएम की आवाज पूरी दुनिया सुन रही है।
- राहुल मोदी सरकार से हिसाब मांग रहे हैं. 2019 में उन्हें एक-एक पाई का हिसाब दूंगा।
- सपा में कार्यकर्ता अध्यक्ष नहीं बन सकता। सपा में मुलायम का पोता ही अध्यक्ष बनेगा।
- बसपा में मायावती के रहते कोई कार्यकर्ता अध्यक्ष नहीं बन सकता
- कांग्रेस में गांधी परिवार में अगर नहीं जन्मे तो अध्यक्ष नहीं बन सकते।
- यूपी का लॉ एंड आर्डर अखिलेश के पास है, सपा को बसपा नहीं सिर्फ बीजेपी हरा सकती है।
- मथुरा कांड से यूपी का नाम बदनाम हुआ, अखिलेश ने माना लॉ एंड आर्डर की वजह से पलायन हुआ
- यूपी में पुलिस वालों की हत्याएं हो रही, यूपी की सरकार गरीबों की जमीन हड़पी है।
- सपा और बीएसपी के आने-जाने का क्रम तोड़ो, यूपी में सपा और बीएसपी को उखाड़ फेंकना है।
- यूपी में गन्ना किसानों का 5 हजार करोड़ से ज्यादा बकाया, बीजेपी शासित राज्यों में बकाया नही।
- किसानों को केंद्र सरकार सीधा फायदा पहुंचा रही, 6 लाख करोड़ सीधे किसानों के खातों में।
- केंद्र का रुपया यूपी की जनता को नहीं मिलेगा. यादव सिंह और गायत्री प्रजापति जैसे लोग लूटेंगे।
- यूपी में बीजेपी बहुत सारे काम कर रही है. यूपी को 710966 करोड़ 5 साल में देंगे।
- समाजवादी पार्टी गुंडों की पार्टी है. सपा के आते ही यूपी में गुंडों का राज होता है।
- मुख्तार की पार्टी को शिवपाल ने मर्ज किया, मुख्यमंत्री ने निकालने का नाटक किया।
- किसान बीमा योजना का लाभ भी नहीं मिल रहा. उत्तर प्रदेश में साढ़े तीन मुख्यमंत्री हैं।
- केंद्र की योजनाओं को यूपी सरकार रोक रही, लाभ यूपी की जनता को नहीं मिल रहा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।