विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा सांसद ने अपनी ही सरकार के मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा खोला

By Nawal MishraEdited By:
Published: Tue, 24 Nov 2015 06:23 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2015 09:09 AM (IST)

संसदीय क्षेत्र सलेमपुर से भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा ने अपनी ही सरकार के मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। संघ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। संसदीय क्षेत्र सलेमपुर से भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा ने अपनी ही सरकार के मंत्रियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। संघ प्रमुख मोहन भागवत और विनय कटियार पर आरोप लगाते हुए कहा मंदिर मुद्दा उठा कल्याण सिंह की तरह नरेंद्र मोदी को भी कुर्सी से बेदखल करने का सुनियोजित षड़यंत्र किया जा रहा है।

कुशवाहा यहीं नहीं रुके, कहा कि बिहार चुनाव में भी कुछ वरिष्ठ नेताओं ने योजनाबद्ध तरीके से ऐसा माहौल उत्पन्न किया जिसके चलते पार्टी को करारी हाल झेलनी पड़ी। आलम यही रहा तो यूपी विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

बलिया में पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता के क्रम में कुशवाहा ने अपनी बात रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा पर प्रहार से शुरू किया और कहा कि सिन्हा सामंतवादी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं इसलिए पिछड़ी जाति के सांसदों की उपेक्षा कर रहे हैं और उनका मजाक उड़ा रहे हैं। वे देश के मंत्री न होकर गाजीपुर के मंत्री बन गए हैं।