Move to Jagran APP

डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी को भारत-भारती पुरस्कार

2015 के पुरस्कारों की सूची सोमवार को जारी कर दी। इस बार डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी (दिल्ली) को पांच लाख राशि वाले संस्थान के सर्वोच्च पुरस्कार से नवाजने का फैसला किया है

By Ashish MishraEdited By: Published: Mon, 01 Aug 2016 10:01 PM (IST)Updated: Mon, 01 Aug 2016 10:16 PM (IST)

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान ने वर्ष 2015 के पुरस्कारों की सूची सोमवार को जारी कर दी। इस बार डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी (दिल्ली) को पांच लाख राशि वाले संस्थान के सर्वोच्च पुरस्कार से नवाजने का फैसला किया है जबकि चार लाख पुरस्कार राशि की श्रेणी में असगर वजाहत (दिल्ली) को लोहिया साहित्य सम्मान दिया जाएगा।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें

संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई पुरस्कार समिति की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगा दी गई है। बैठक में सर्वसम्मति से गुडग़ांव के डॉ. शेरजंग गर्ग को हिन्दी गौरव सम्मान (चार लाख) से नवाजा जाएगा। इसी तरह नई दिल्ली के गंगा प्रसाद विमल को महात्मा गांधी साहित्य सम्मान (चार लाख), दिल्ली के डॉ. रमानाथ त्रिपाठी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान (चार लाख), मैनपुरी के डॉ. दीन मुहम्मद दीन को अवंतीबाई साहित्य सम्मान (चार लाख) से सम्मानित किया जाएगा जबकि, हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद को राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन सम्मान (चार लाख) देने का निर्णय किया गया है।

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समाचार पढऩे के लिये यहां क्लिक करें

साहित्य भूषण सम्मान (दो लाख)

लखनऊ के रवींद्र वर्मा, सीतापुर के रमाकांत पाण्डेय 'अकेले, इटावा के दिनेश पालीवाल, आजमगढ़ के राजाराम सिंह, बरेली की डॉ. महाश्वेता चतुर्वेदी, दिल्ली के संजीव, लखनऊ के दामोदर दीक्षित, गाजियाबाद के विजय किशोर मानव, सहारनपुर के राजेंद्र राजन, लखनऊ के डॉ. सुधाकर अदीब को शामिल किया गया है।

सम्मानित हुई विभूतियां

लखनऊ के नंद किशोर खन्ना को कला भूषण सम्मान (दो लाख), मुरादाबाद के डॉ. रामानंद शर्मा को विद्या भूषण सम्मान (दो लाख), लखनऊ के कालीशंकर को विज्ञान भूषण सम्मान (दो लाख), नई दिल्ली के शीला झुनझुनवाला को पत्रकारिता भूषण सम्मान (दो लाख), मेजर शेर बहादुर सिंह न्यूयार्क को प्रवासी भारतीय हिन्दी भूषण सम्मान (दो लाख), लखनऊ के बाबू लाल शर्मा प्रेम को बाल साहित्य भारती सम्मान (दो लाख), लखनऊ के योगेश मिश्र को मधुलिमये साहित्य सम्मान (दो लाख), फिरोजाबाद के अरविंद तिवारी को पंडित श्रीनारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मान (दो लाख), इलाहाबाद को शैलेंद्र कुमार अवस्थी को विधि भूषण सम्मान (दो लाख) और भोपाल के कैलाश मड़बैया को लोक भूषण सम्मान (दो लाख) के लिए चुना गया।

सौहाद्र्र सम्मान (दो लाख)

सम्मान के लिए ओम प्रकाश गासो (पंजाबी), प्रो. विश्वास पाटिल (मराठी), थिंडुजम श्याम किशोर सिंह (मणिपुरी), प्रो. स्मरप्रिया (उडिय़ा), प्रो. मीनाक्षी जोशी (गुजराती), एसएम सुब्रह्मण्यम (तमिल), डॉ. माधवी एस भण्डारी (कन्नड़), डॉ. प्रत्यूष गुलेरी (डोंगरी), महाराजकृष्ण शाह (कश्मीरी), एहतराम इस्लाम (उर्दू), जीएल अग्रवाल (असमिया), गुंटूर रजनीप्रभा (तेलुगु), डॉ. जे रामचंद्रन नायर (मलयालम), डॉ. उषा किरन खान (मैथिली), डॉ. प्रभुनाथ द्विवेदी (संस्कृत) को चुना गया।

हिन्दी विदेश प्रसार सम्मान (एक लाख) :

1. रामदेव धुरंधर, मॉरीशस

2. आलोक मिश्र, यूएसए

विश्वविद्यालय स्तरीय सम्मान ( पचास हजार) :

1. डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी, लखनऊ

2. प्रो. वशिष्ठ अनूप, वाराणसी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.