विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरुद्वारे में ग्रंथी बना बब्बर खालसा सदस्य बलवंत गिरफ्तार

By Nawal MishraEdited By:
Published: Wed, 16 Aug 2017 10:49 PM (IST)Updated: Wed, 16 Aug 2017 11:11 PM (IST)

एटीएस ने आज यूपी की राजधानी के ऐशबाग निवासी बलवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बलवंत पर बब्बर खालसा का सदस्य होने का आरोप है।

गुरुद्वारे में ग्रंथी बना बब्बर खालसा सदस्य बलवंत गिरफ्तार
गुरुद्वारे में ग्रंथी बना बब्बर खालसा सदस्य बलवंत गिरफ्तार

लखनऊ (जेएनएन)। आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने आज राजधानी के नादान महल रोड से ऐशबाग निवासी बलवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बलवंत पर बब्बर खालसा का सदस्य होने का आरोप है। बब्बर खालसा एक आतंकी संगठन है। इसके कई सदस्यों को पहले भी एटीएस गिरफ्तार कर चुकी है। एटीएस को बलवंत के बारे में पंजाब पुलिस से सूचना मिली थी। आइजी एटीएस असीम अरुण ने बुधवार रात बताया कि बलवंत सिंह को नादान महल रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: कानपुर-एटा में पुलिस पर हमला, बदायूं दंगा और औरैया चुनावी आग में झुलसा

बलवंत ऐशबाग गुरुद्वारे में ग्रंथी बनकर रह रहा था। बलवंत सिंह पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर (नवा शहर) के मुकंदपुर थाने से वांछित है। पंजाब पुलिस इसे गुरुवार को ट्रांजिट रिमांड पर लेगी और फिर संबंधित न्यायालय में पेश करेगी। बलवंत को लेने के लिए पंजाब पुलिस के एसपी इंवेस्टीगेशन हरविन्दर सिंह यहां आए हैं। बलवंत का नाम बब्बर खालसा के पकड़े गए सदस्यों ने लिया था। एटीएस की टीम उससे पूछताछ कर रही है। 

यह भी पढ़ें: बाढ़ से मौत या किसी के भूखा सोने पर सीधे दोषी होगा प्रशासन: योगी