विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आजम खां ने कहा, मैं तो भारतीय जनता पार्टी की 'आइटम गर्ल'

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Thu, 29 Jun 2017 11:15 AM (IST)Updated: Thu, 29 Jun 2017 03:45 PM (IST)

आजम खां ने आज कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी के पास न तो कुछ कहने को है और न ...और पढ़ें

आजम खां ने कहा, मैं तो भारतीय जनता पार्टी की 'आइटम गर्ल'
आजम खां ने कहा, मैं तो भारतीय जनता पार्टी की 'आइटम गर्ल'

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता आजम खां लगातार अपने बयानों से सुर्खियों में रहते हैं। आजम खां ने आज अपने को भाजपा की आइटम गर्ल भी कहा है।

आजम खां ने आज कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी के पास न तो कुछ कहने को है और न ही कुछ करने को। आजम ने कहा कि मैं लगातार भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर हूं। मेरी छोटी सी बात तो तूल देकर तिल का ताड़ बना दिया जाता है। मुझे भाजपा ने अपनी आइटम गर्ल बना लिया है। आजम खां ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान मैं तो लगातार भाजपा के प्रचार अभियान में चर्चा का विषय रहता था। फौजियों को लेकर अपने विवादित बयान पर घिरने के बाद आजम खां ने ख़ुद को बीजेपी की आइटम गर्ल बताया है।

रामपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खां ने सेना पर विवादित बयान का वीडियो वायरल होने पर मचे बवाल के बाद अपनी सफाई भी पेश की है। आजम खां ने कहा कि उन्होंने कभी भी सेना का मनोबल नहीं तोड़ा। हमने तो झारखंड मुक्ति मोर्चा की हथियार बंद महिलाओं के कृत्य के बारे में बयान दिया था।

आजम खां ने कहा कि मैं फासीवादी ताकतों का आइटम गर्ल बन गया हूं। भाजपा के लिए मैं नफरत का एजेंडा हूं। मेरे खिलाफ नफरत फैलाकर भाजपा को वोट मिलते हैं। मुझसे प्यार कीजिए, नफरत मत कीजिए। मैं बच्चों को पढ़ाता हूं, यूनिवर्सिटी चलाता हूं। मैंने मेडिकल कॉलेज बनाया है। छोटे घर में रहता हूं। मैंने वहीं बयान में कहा, जो अखबारों को न्यूज चैनलों पर प्रसारित हुआ था।

मामला सेना से जुड़ा होने के कारण सपा नेता भी आजम के इस बयान से किनारा करते दिख रहे हैं। आजम ने सेना पर निहायत निदंनीय बयान देते हुए कहा कि फौज के साथ जो हो रहा है वो हिंदुस्तान की असल जिंदगी का पर्दा उठाती है कहीं लोग फौज या बेगुनाहों का सिर उतारते हैं, कहीं कोई किसी का हाथ काटकर ले जाता है। लेकिन इस मौके पर दहशतगर्द फौज के प्राइवेट पार्ट्स को काटकर साथ ले गए।

भारतीय सेना को लेकर हमारे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया। उन्होंने कहा कि मीडिया ने मेरे बयान को तोड़-मरोड़ के पेश किया है। सिर्फ मेरे एक बयान से सेना का मनोबल कैसे प्रभावित हो सकता है। सेना का मनोबल तो उस समय ही टूट गया था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान का दौरा किया था। 

यह भी पढ़ें: आजम खान का सेना पर विवादित बयान, वीडियो वायरल होने से मचा बवाल

भाजपा पर भी साधा था निशाना

सपा कार्यकर्ताओ की बैठक में सपा शासन के पूर्व मंत्री मोहम्म्द आजम खां ने सूबे की भाजपा सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज बाकी नहीं रह गई है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वह बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पति से तलाक लिए बिना धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम युवक से कर ली दूसरी शादी

शर्तें रखी जा रही हैं

रामपुर के तोपखाना रोड पर कल अपने कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं को संबोधिक करते हुए आजम खां बोले की मौजूदा सरकार ने चुनाव के समय किसानों का कर्ज माफ करने का वायदा किया था पर अब जब किसानों के सामने शर्तें रखीं जा रहीं है।

अक्सर विवाद में

आजम खां अपने बयानों को लेकर अक्सर विवाद में रहते हैं। बुलंदशहर रेप केस पर अपने बयान के लिए उन्हें सुप्रीम कोर्ट कोर्ट से माफी मांगनी पड़ी। तब आजम खां ने कहा था कि देखिए इस पर सरकार को भी, क्योंकि हम ही सरकार हैं। इस तरह से भी संज्ञान लेना चाहिए कि कहीं कोई विपक्षी विचारधारा और सरकार को बदनाम करने के लिए ऐसे लोग जो सत्ता में आना चाहते हैं वे तो यह कुकर्म नहीं कर रहे हैं।