मुरादाबाद में चलती ट्रेन में महिला से दुष्कर्म का प्रयास
लखनऊ। संभल से मुरादाबाद आ रही पैसेंजर ट्रेन में दो युवकों ने महिला यात्री के साथ दुष्कर्म का प्रया
लखनऊ। संभल से मुरादाबाद आ रही पैसेंजर ट्रेन में दो युवकों ने महिला यात्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने खुद को बचाने के लिए एक आरोपी के हाथ पर दांतों से काटकर शोर मचा दिया। आरोपी रास्ते में चेन पुलिंग कर फरार हो गए।
मुरादाबाद में एक फर्म कर्मी की पत्नी पंवासा में रिश्तेदार के घर गई थी। वह कल दोपहर बाद पैसेंजर ट्रेन में संभल से मुरादाबाद जाने को सवार हुई। शाम करीब चार बजे दो युवक छेड़छाड़ करने लगे। महिला ने विरोध किया तो दोनों ने उसे दबोच लिया। खुद को बचाने के लिए महिला ने एक युवक के हाथ में दांतों से काट कर शोर मचा दिया। यात्रियों को जुटते देख दोनों आरोपी सिरसी के पास चेन खींचकर फरार हो गए।
ट्रेन के राजा का सहसपुर स्टेशन पर पहुंचते ही रेलवे पुलिस ने महिला को उतार लिया। पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है तथा महानगर में परिवार के साथ किराये पर रहती है।