Move to Jagran APP

यूपी में मोदी का विरोधः नोट के बहाने वोट अपने पाले में करने की कोशिश

उत्तर प्रदेश में नोटबंदी को लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है। सभी दलों की नोटके बहाने जनता की परेशानियों को अपने वोटों में बदलने की कोशिश शुरू है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Tue, 15 Nov 2016 10:08 PM (IST)Updated: Wed, 16 Nov 2016 10:13 PM (IST)
यूपी में मोदी का विरोधः नोट के बहाने वोट अपने पाले में करने की कोशिश

लखनऊ (जेएनएन)। नोटबंदी को लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है। जनता की परेशानियों को लेकर वह सड़क पर आ गए हैं। हर दल नोट के बहाने वोट अपने पाले में करने की कोशिश मेंलगा है। स्कूल और कालेजों के परिसर, बाजार व गांवों की चौपाल तक भाजपा सरकार के फैसले का विरोध जताने के लिए विरोधी दल अभियान छेड़ रहे हैं। आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंदोलन आकार लेने लगा है। संभल में कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के पोस्टर पर कालिख पोत कर विरोध जताया।

loksabha election banner

Note ban: यूपी में करेंसी की किल्लत में टूटने लगा सब्र, काबू करने को फायरिंग

कांग्रेस ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) को आगे करके नोटबंदी विरोधी मुहिम को कालेजों के परिसरों तक पहुंचा दिया है। आज एनएसयूआइ की राष्ट्रीय सचिव सुरभि द्विवेदी ने पत्रकार वार्ता में नोट बंदी से छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को रही परेशानियों को गिनाते हुए प्रधानमंत्री के फैसले की भर्त्सना की। पीडि़त लोगों की मदद करने के लिए एनएसयूआइ शिविर लगाएगी और जनता को जागरूक करेगी।

Note ban: यूपी में हालात भयावह, बिगड़ रही कानून व्यवस्था : अखिलेश

चौपाल पर चर्चा, किसानों की मदद को प्रयास होंगे

राष्ट्रीय लोकदल ने किसानों की मुश्किलें कम करने के प्रयास की बात कही है। प्रदेश अध्यक्ष डा. मसूद अहमद ने कहा कि तुगलकी फरमान से भुखमरी जैसे हालात पैदा हो गए है। किसान, मजदूर सब बेकार हो गए है। किसानों को बोआई करने में भारी परेशानी हो रही है, 65 प्रतिशत लोग गांवों में रहते हैं। उन्होंने बताया कि किसानों की मदद करने के लिए रालोद कार्यकर्ता गांव-गांव में संपर्क संवाद करेंगे। चौपालों पर चर्चा कर किसानों की समस्याओं का हल तलाशा जाएगा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री व वरिष्ठ नेता गोपाल अग्रवाल ने आरोप लगाया कि नोटबंदी ने उद्योग व्यापार को पूरी तरह से चौपट कर दिया है। बाजारों में नुक्कड़ सभाएं करके केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया जाएगा।

Note ban: नोट पाबंदी फरमान से पूरे देश में बदअमनी के हालात : आजम

प्रधानमंत्री के होर्डिंग पर पोती कालिख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होर्डिंग पर कालिख पोते जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। भाजपा के सम्भल जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस शहर अध्यक्ष को नामजद करते हुए उनके आठ-दस अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चन्दौसी चौराहे पर एक पेट्रोल पंप के पास भाजपा का होर्डिंग लगा हुआ है। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो है। मंगलवार की दोपहर को कुछ लोगों ने इस फोटो पर कालिख पोत दी। हालांकि कुछ देर बाद उस कालिख को साफ कर दिया गया था। जब इसकी जानकारी भाजपाइयों को लगी तो भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश ङ्क्षसघल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। प्रधानमंत्री के होर्डिंग पर कालिख पोतने का आरोप कांग्रेस शहर अध्यक्ष व उनके आठ दस अज्ञात साथियों पर लगाते हुए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। कोतवाल सुरेंद्र ङ्क्षसह यादव ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष की तहरीर पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद व उनके आठ दस अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तौकीर अहमद ने कहा कि मुझ पर लगाया गया आरोप गलत है। आसपास में कई जगह सीसीटीवी लगे हुए है, उनकी रिकॉर्डिंग देख ली जाए। यदि मै दोषी हूं तो सजा के लिए तैयार हूं।

यह भी पढ़ें-

Note ban: यूपी में नोट बदलने के लिए मोबाइल कैश वैन चलाने का निर्देश

कालेधन पर रोक से बादशाह ने अंबानी-अडानी का ही फायदा सोचा : आजम

तीन तलाक मसला नारी की गरिमा, न्याय व समानता की लड़ाई : रविशंकर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.