विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आजम पर बोलने से अमर का इन्कार, कहा मेरे कान खराब

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 22 May 2016 12:39 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2016 12:42 PM (IST)

समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य के प्रत्याशी अमर सिंह को अब संसदीय कार्य मंत्री आजम खां के बारे में कुछ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य के प्रत्याशी अमर सिंह को अब संसदीय कार्य मंत्री आजम खां के बारे में कुछ भी सुनाई नहीं देता है। वह इसका विशेष इलाज करा रहे हैं। अमर सिंह आज अपने गृह जनपद आजमगढ़ में हैं।

आजमगढ़ में आज अपने गांव तरवां में अमर सिंह ने कहा कि सपा के मुखिया मुलायम सिंह जी राज्यसभा सदस्य का प्रत्याशी बनाने के लिए दिल से धन्यवाद। उन्होंने कहा कि हम तो हमेशा से उनके दिल में रहते हैं। यह बड़ी बात है। उन्होंने कहा मैं राज्यसभा तीसरी बार जा रहा हूं, यह मेरे लिए बड़ी बात नही है। उन्होंने कहा कि पार्टी तो तमाम बनती बिगड़ती हैं, पर दिल का नाता सर्वोच्च है।

उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री आजम खां के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आजकल मेरे कान खराब हैं। मैं ऐसे शख्स के बारे में किसी की बात सुन नहीं रहा हूं। इलाज करा रहा हूं।