विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छेड़खानी से तंग छात्रा नदी में कूदी

By Edited By:
Published: Thu, 09 Oct 2014 08:54 PM (IST)

चकरनगर, संवाद सहयोगी : आए दिन शोहदों की छेड़खानी से तंग आकर जनता इंटर कालेज बकेवर

News Article Hero Image

लखनऊ। इटावा में छेड़खानी से परेशान छात्रा ने गुरुवार को चंबल नदी में छलांग लगा दी। गांव वालों का कहना है कि कोचिंग आते-जाते वक्त कुछ शोहदे उसे परेशान करते थे। छात्रा का शव अभी नहीं मिल सका है।

चकरनगर क्षेत्र के ढकरा गाव के गोविंद सिंह की सोलह वर्षीय बेटी आराधना दोपहर घर से कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन वह चंबल नदी के पुल पर पहुंच गई और नदी में छलांग लगा दी। घटना के वक्त छात्रा का छोटा भाई शिवम भी मौजूद था। पुलिस ने छात्रा को नदी में खोजने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने भाई शिवम से पूछताछ की तो उसने घर में किसी विवाद की बात से इन्कार किया। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि कुछ शोहदे उसे परेशान करते थे। पुलिस ने बताया कि छात्रा के माता-पिता घर पर नहीं हैं। उनके आने के बाद ही कारण पता चल सकेगा।