लोकभवन में गिरा लोहे का गेट, सात साल की बच्ची की दबकर मौत
लोकभवन में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां इमारत का हिस्सा बनने आया लोहे का गेट ऊपर से गिरने पर नीचे खेल रही एक बच्ची की मौत हो गई।
लखनऊ (जेएनएन)। लोकभवन यानी उत्तर प्रदेश सरकार के सचिवालय में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां इमारत का हिस्सा बनने आया एक लोहे का गेट ऊपर से गिर गया। इससे वहीं नीचे खेल रही एक बच्ची की मौत हो गई। इतना ही नहीं लापरवाही की हद तब हो गई जब किसी को बच्ची के ऊपर गेट गिरने की जानकारी तक नहीं हो सकी। काफी देर बाद पता चला तो उसके प्राण पखेरू हो चुके थे।
यह भी पढ़ें: योग से भारत को दुनिया की महाशक्ति के रूप में स्थापित करने की चाह
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बच्ची का नाम किरन हैं। वह लखीमपुर जिले के धौरहारा के रहने वाले टिकई की बेटी है। बताया गया है कि लोकभवन के अंदर एक और निर्माण कार्य चल रहा था, जिसमें यह गेट लगना था।यह बच्ची जिसकी उम्र करीब सात साल बताई गई हैं वही घटनास्थल के पास में खेल रही थी। हादसे के बाद काफी समय तक वहीं पड़ी रहने के कारण उसकी जान चली गई। लोकभवन राज्य का अति सुरक्षा वाली इमारत है। हाल ही में इस इमारत का निर्माण कराकर सचिवालय के काम काम को यहां शिफ्ट किया गया था।