Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सांसद डिंपल यादव के बर्थ डे पर काटा गया 39 फुट लंबा केक

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 16 Jan 2016 02:24 PM (IST)

    कन्नौज से सांसद तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का 39वां जन्मदिन कल मनाया गया। औरैया के बिधूना में क्षेत्रीय सांसद डिंपल यादव के 39 वें जन्मदिन पर उत्साही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 39 फुट लंबा केक काटकर लोगों में बांटा।

    लखनऊ। कन्नौज से सांसद तथा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का 39वां जन्मदिन कल मनाया गया। औरैया के बिधूना में क्षेत्रीय सांसद डिंपल यादव के 39 वें जन्मदिन पर उत्साही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 39 फुट लंबा केक काटकर लोगों में बांटा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अवसर पर समाजवादी पार्टी की योजनाओं का प्रचार भी किया गया। इसके साथ ही सांसद डिंपल यादव को शुभकामना दी गई। डाक बंगला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर ने सपा को नारी हितैषी बताते हुए कार्यक्रम को महिला सशक्तीकरण का स्वरूप देने की कोशिश शुरू की। उन्होंने बताया कि सासंद डिंपल यादव की देश में अलग पहचान है। वह कहीं पर भी किसी की मदद करने को हमेशा तैयार रहती हैं।