विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में 222 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों के तबादले

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sun, 28 May 2017 05:04 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 28 May 2017 05:09 PM (GMT+05:30)

प्रदेश सरकार ने आज 222 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। तीन दिन पहले ही 150 से अधिक पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था।

यूपी में 222 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों के तबादले
यूपी में 222 वरिष्ठ पीसीएस अफसरों के तबादले

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में विकास तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार के प्रयास में लगी प्रदेश सरकार ने आज 222 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। तीन दिन पहले ही 150 से अधिक पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था। 

योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश भर में व्यवस्थाओं को सुधारने तथा इन व्यवस्थाओं को और भी बेहतर बनाने के प्रयास में लगी हुई है। प्रदेश सरकार ने पिछले कुछ दिनों में बड़ी संख्या में आईपीएस और पीसीएस अफसरों के तबादले किये। आज भी प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बड़ी संख्या में वरिष्ठ पीसीएस अफसरों के तबादले किये हैं।

इनमें मुख्य विकास अधिकारी के साथ नगर आयुक्त तथा एडीएम सिटी व एडीएम वित्त एव राजस्व अधिकारी भी हैं। आज 222 अफसरों का तबादला किया गया है। 25 मई को सूबे में जूनियर पीसीएस अफसरों के तबादले किये गए थे। जिसमे 174 एसडीएम के ट्रांसफर थे।

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए प्रदेश सरकार लगातार अफसरों का तबादला कर रही है। इसके तहत अब तक बड़ी संख्या में आइएएस, आईपीएस, पीसीएस व पीपीएस अफसरों के तब्दाले किये गए हैं।