शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, कोच के शीशे टूटे
लखनऊ : 12004 शताब्दी एक्सप्रेस पर बुधवार को शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। हमले में कोच सी के करीब
By Edited By: Published: Wed, 12 Oct 2016 07:52 PM (IST)Updated: Wed, 12 Oct 2016 07:52 PM (IST)
लखनऊ : 12004 शताब्दी एक्सप्रेस पर बुधवार को शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। हमले में कोच सी के करीब आधा दर्जन से ज्यादा शीशे की खिड़कियां टूट गई। ट्रेन दिल्ली से लखनऊ आ रही थी। लखनऊ जंक्शन के अधिकारियों को मामले की सूचना मिलने पर छानबीन की। इटावा से कानपुर के बीच में कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन पर पथराव किया था। डैमेज कोच वापस दिल्ली रवाना कर दिया गया टूटी खिड़कियों को बदला जाएगा।