विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस आइजी को जीवन का भय : मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sun, 17 May 2015 07:39 PM (IST)Updated: Sun, 17 May 2015 07:43 PM (IST)

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे पुलिस महानिरीक्षक नागरिक सुरक्षा अमिताभ ठाकुर और उनकी अधिवक्ता पत्नी नूतन ठाकुर को जीवन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे पुलिस महानिरीक्षक नागरिक सुरक्षा अमिताभ ठाकुर और उनकी अधिवक्ता पत्नी नूतन ठाकुर को जीवन भय सताने लगा है। ठाकुर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपनी तथा अपनी पत्नी की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

आइजी ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर अवैध खनन के परिवाद का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें और उनकी पत्नी पर फर्जी आरोप लगाए जाने से लेकर तमाम तरह की साजिश रची जा रही हैं। कई ऐसे भी आरोप लगाए गए हैं जिनका कोई ओर-छोर नहीं है। दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली एक महिला का तो कोई पता ठिकाना भी नहीं है। ऐसी स्थित में दंपती आशंकित है कि उनके साथ कोई भी हादसा हो सकता है। उन्होंने ऐसे लोगों को दंडित करने और अपनी सुरक्षा की मांग की है।