विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आजमगढ़ जहरीली शराब कांड : मृतकों की संख्या 40

By Edited By:
Published: Sat, 19 Oct 2013 04:15 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2013 12:55 AM (IST)

लखनऊ। आजमगढ़ तथा मऊ में जहरीली शराब का सेवन करने से मृतकों की संख्या में लगातार इजाफा होता

News Article Hero Image

लखनऊ। आजमगढ़ तथा मऊ में जहरीली शराब का सेवन करने से मृतकों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। आज मृतकों की संख्या 40 पर पहुंच गई है। कल तक 32 लोग मौत के मुंह में समा गए थे।

कल रात तक लोगों की बिगड़ती हालत आज तक नहीं सुदरी। आज सुबह करीब दस बजे तक मृतकों की संख्या 39 तक पहुंच गई थी।

दिन में एक बजे मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अतरडीहा गाव का 40 वर्षीय राजकुमार भी मौत के मुंह में समा गया। मृतकों में ज्यादातर लोग आजमगढ के ग्रामीण इलाकों के हैं। जहरीली शराब के सेवन से लोगों की मौत के मामले में सरकार ने जिला आबकारी अधिकारी और थानाध्यक्ष समेत 11 को निलंबित कर दिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर