विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोरखपुर में इंसेफेलाइटिस ने ली आठ और जानें

By Edited By:
Published: Thu, 03 Oct 2013 07:14 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 04 Oct 2013 01:53 AM (GMT+05:30)

लखनऊ। पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते दो

News Article Hero Image

लखनऊ। पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते दो दिनों में मेडिकल कालेज में 34 नए मरीज भर्ती किए गए जबकि आठ की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 163 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन आठ लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की पंद्रह साल की अर्चना, क्रांतिवीर, कुशीनगर की दो वर्षीय शीतल, पांच साल के फैजान, तीन साल की हजारा, सिद्धार्थनगर की चार साल की पलक, देवरिया के आठ साल के शिवम व 17 साल के रामबचन शामिल हैं। भर्ती होने वालों में कुशीनगर के सर्वाधिक ग्यारह, गोरखपुर के नौ, देवरिया, महराजगंज व संतकबीरनगर के तीन-तीन, सिद्धार्थनगर व बिहार के दो-दो तथा आजमगढ़ के एक मरीज शामिल हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 1204 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 328 की मौत हो चुकी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर