यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नाले में गिरने से वृद्ध की मौत

ललितपुर : थाना जाखलौन अन्तर्गत ग्राम धौजरी में चल रहे रणछोर धाम मेले के दौरान नाले में फिसलकर गिरने से एक अज्ञात वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ठण्ड से मौत की बात बता रही है।
गत दिवस एक 70 वर्षीय वृद्ध भी इस धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिये रणछोर धाम पहुँचा। बताया गया कि बीती देर शाम वह रणछोर मन्दिर के परिसर में स्थित पानी की टकी के पास से होकर गुजर रहा था। चन्द कदम चलने के बाद अचानक उसका पैर फिसल गया और वह बगल में स्थित नाले में गिर गया, जिससे वह चोटिल हो गया। कुछ देर बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुच गयी। मृतक के पास से ग्राम और से मुंगावली का रेलवे टिकट बरामद हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक मुंगावली जिला अशोकनगर मध्य प्रदेश से यहाँ आया होगा। इस पर पुलिस ने एक सिपाही इसकी पुष्टि के लिये मुंगावली रवाना हो गया है। मृतक के शरीर पर कोई विशेष चोट नहीं थी। पुलिस के अनुसार वृद्ध की मौत ठण्ड लगने से हुयी है। शव के पास ही मृतक का झोला व कम्बल भी पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
