विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आठ माह बाद दुष्कर्म का मामला हुआ दर्ज

By Edited By:
Published: Tue, 24 Sep 2013 09:39 PM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2013 09:40 PM (IST)

News Article Hero Image

लखीमपुर : कोर्ट के आदेश पर दो युवकों के विरूद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आठ माह पहले हुई वारदात में मुकदमा दर्ज हो जाने की भनक लगते ही दोनों आरोपी पीड़ित परिवार को धमकी देते हुये घर से चले गये।

थाना मोहम्मदी के क्षेत्र के एक गाव की एक विवाहिता ने गाव के ही दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए। कोतवाली में तहरीर दी थी। फिर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पायी थी। तब पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पीड़ित महिला ने बताया कि 26 नवम्बर 12 की शाम 6 बजे वह शौच के लिए खेतों में गई थी। तब गाव के दो युवक से गन्ने के खेत में खींच ले गये और बारी-बारी दुष्कर्म किया था। आरोप है कि आरोपी आये दिन उसे मुकदमे की कार्रवाई बंद नहीं करने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकिया दे देते हैं। कोर्ट द्वारा आदेश किये जाने के बाद से आरोपी धमका रहे हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर