विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस की चपेट में मासूम, दहशत

By JagranEdited By:
Published: Sun, 20 Aug 2017 11:16 PM (IST)

कुशीनगर : तमकुही ब्लाक के गांव देवपोखर में एक मासूम बच्ची जापानी इंसेफ्लाइटिस की चपेट में अ

इंसेफ्लाइटिस की चपेट में मासूम, दहशत
इंसेफ्लाइटिस की चपेट में मासूम, दहशत

कुशीनगर : तमकुही ब्लाक के गांव देवपोखर में एक मासूम बच्ची जापानी इंसेफ्लाइटिस की चपेट में आई है। गांव में जानलेवा बीमारी की दस्तक से ग्रामीण भयभीत हैं। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग बेखबर है। ग्रामवासी पवन की दो वर्षीय पुत्री अनुष्का बीते आठ दिनों से बुखार से पीड़ित थी। उसका इलाज फाजिलनगर के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा था। सुधार नहीं होने पर उसे पडरौना ले जाया गया। चिकित्सक ने गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में परीक्षण के दौरान रोग सामने आने पर परिजन सन्न रह गए। सीएमओ डा. अखिलेश कुमार ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। जानकारी हुआ है तो गांव में स्वास्थ्य टीम भेजा जा रहा है।