विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस से युवती की मौत

By JagranEdited By:
Published: Sun, 08 Oct 2017 11:37 PM (IST)

भुजौली बाजार: खड्डा थाने के ग्राम पंचायत गुलरिहा के एकडंगा निवासी बच्चा तिवारी की 20

इंसेफ्लाइटिस से युवती की मौत
इंसेफ्लाइटिस से युवती की मौत

भुजौली बाजार: खड्डा थाने के ग्राम पंचायत गुलरिहा के एकडंगा निवासी बच्चा तिवारी की 20 वर्षीय पुत्री शिल्पा तिवारी की इंसेफ्लाइटिस से मौत हो गई। मेडिकल कालेज में पीड़िता का इलाज चल रहा था। परिजनों के मुताबिक शिल्पा को तीन माह पूर्व बुखार हुआ तो उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा ले जाया गया। जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया। बीच-बीच में बुखार हुआ तो घर के लोगों ने चिकित्सक से दिखाया। बीते तीन अक्टूबर को शिल्पा अचानक अचेत होकर गिर गई तो परिजन उन्हें लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड्डा ले गए। वहां के चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शनिवार को शिल्पा की मौत हो गई।