यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस से बच्ची की मौत
बड़हरागंज : गोरखपुर मेडिकल कालेज में रोवारी गांव के नरकटिया टोला निवासी नागेंद्र चौहान की दो वर्षी

बड़हरागंज : गोरखपुर मेडिकल कालेज में रोवारी गांव के नरकटिया टोला निवासी नागेंद्र चौहान की दो वर्षीया बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों ने मौत की वजह इंसेफ्लाइटिस बताया। विशुनपुरा ब्लॉक के इस गांव में और भी तीन मासूम तेज बुखार की चपेट में हैं। पीड़ित बच्चों में नागेंद्र चौहान का पांच वर्षीय बेटा, प्रह्लाद का चार साल का पुत्र हरिनेक और मुनेब की तीन वर्ष की बेटी भी शामिल हैं।
