विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफ्लाइटिस से बच्ची की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 27 Nov 2014 11:40 PM (IST)

कुशीनगर: खड्डा विकास खंड के ग्राम बुलहवा की एक 4 वर्षीय बच्ची की बुधवार की रात में मेडिकल कालेज में

News Article Hero Image

कुशीनगर: खड्डा विकास खंड के ग्राम बुलहवा की एक 4 वर्षीय बच्ची की बुधवार की रात में मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक माह के अंदर यह दूसरी घटना है।

ग्राम सभा बुलहवा के टोला टेगरहा निवासी जनमेजय चौहान की 4 वर्षीय पुत्री अर्षिता 16 नवंबर से बुखार से पीड़ित थी। उसका इलाज परिजन छितौनी बाजार में कराने के बाद सुधार न होने पर जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने इंसेफ्लाइटिस का लक्षण बता कर गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। यहां बुधवार की रात में इलाज के दौरान मौत हो गई।

गांव के कमला कुशवाहा, जनमेजय चौहान, पारस चौहान, रमाशंकर यादव, रामप्रवेश यादव ने बताया कि गांव में दो इंडिया मार्क हैंडपंप हैं जो 4 माह से खराब हैं। ग्राम प्रधान से शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दो वर्ष से गांव में फागिंग भी नहीं कराई गई है।