विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तेज बुखार से बच्चे की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 09 Oct 2014 10:54 PM (IST)

कुशीनगर : विकास खंड विशुनपुरा के चितहां निवासी नसीर के 4 वर्षीय पुत्र तबरेज को 6 दिन पूर्व तेज बुखार

News Article Hero Image

कुशीनगर : विकास खंड विशुनपुरा के चितहां निवासी नसीर के 4 वर्षीय पुत्र तबरेज को 6 दिन पूर्व तेज बुखार के साथ शरीर में ऐठन शुरू हुआ। इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई।

तबियत खराब होने पर परिजन बीते सप्ताह इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेबुआ नौरंगिया ले गए। स्थिति को गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के बाद भी स्थिति में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने तबरेज को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर किया। जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई।