विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया का कहर, तीन की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 12 Jul 2014 10:07 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, कुशीनगर : तहसील क्षेत्र के गांव मैनपुर के टोला दीनापट्टी में डायरिया का कहर बरपा है। पिछले एक सप्ताह के अंदर दो मासूम व एक महिला सहित तीन की जान जा चुकी है, जबकि आधा दर्जन से अधिक मासूम बीमारी की चपेट में हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। शनिवार को गांव में डायरिया के भयावहता की जानकारी होने पर स्थानीय सीएचसी प्रभारी डा. आफताब हुसैन के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम गांव में कैंप कर बीमारी के रोकथाम के उपाय में जुट गई है।

सपहां संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक एक सप्ताह पूर्व बीमारी ने गांव में पाव पसारा और मासूम और बड़ों को गिरफ्त में लेना शुरू किया। बताते हैं कि गांव 55 वर्षीया फुलेसरी पत्‍‌नी नेउर चपेट में आयी जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद 10 वर्षीय प्रियंका पुत्री भुटेली और 14 वर्षीय किसमती पुत्री गेना इस बीमारी की चपेट में आई और इलाज के दौरान इनकी भी जान चली गई। वहीं ग्रामवासी अरूण का 5 वर्षीय पुत्र मिट्ठू तथा 4 वर्षीय पुत्री मीना व भुटेली की 15 वर्षीय बेटी कमलावती तथा 12 वर्षीय बेटा प्रदीप इस महामारी की चपेट में आ जीवन - मौत से जुझ रहे हैं।

इधर गांव में तीन मौतों के बाद भय का माहौल है। ग्रामीण महामारी के और फैलने की संभावना को लेकर सहमें हुए हैं। ग्रामीणों को कहना है कि इस भयावह स्थिति के बाद भी गांव में टीकाकरण नहीं हुआ है।

इस बावत प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. हुसैन ने कहा कि मैं टीम के साथ गांव में मौजूद हूं। पीड़ित परिवारों का इलाज चल रहा है। भय जैसी कोई बात नहीं है।