विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया से एक ही परिवार के पांच पीड़ित

By Edited By:
Published: Sun, 06 Jul 2014 09:47 PM (IST)

News Article Hero Image

कुशीनगर: भीषण गर्मी व कम बरसात होने के कारण क्षेत्र में डायरिया तथा ज्वर आदि बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। विकास खंड के गाव मुहम्दा जमीन सिकटिया के टोला बरवा पट्टी में एक ही परिवार के पांच लोगों के डायरिया से पीड़ित हैं।

उक्त गांव निवासी रामनिवास व उनकी पत्‍‌नी कालिंदी, कुमारी महिमा, मोनी तथा अभय उल्टी दस्त से पीड़ित हो जाने के कारण ग्रामीणों ने एंबुलेंस मंगा कर अस्पताल भिजवाया। सूचना पर प्रभारी चिकित्साधिकारी मथौली डा. अनूप अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ गांव पहुंच कर पीड़ितों के संबंध में जानकारी ली ।

----

उल्टी दस्त से बच्ची की मौत, दर्जनों पीड़ित

कुशीनगर: विकास खंड मोतीचक अंतर्गत ग्राम सभा बरठा के टोला सज्जन छपरा में उल्टी दस्त के कारण एक छ: वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। गांव में लगभग एक दर्जन लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। पूजा चौहान उम्र छ: वर्ष शनिवार को रात में उल्टी दस्त के बाद दम तोड़ दिया। जबकि टोले की संगीता, प्रतिमा, बारी, अमन, कुमारी आदि पीड़ित होने के बाद इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर प्रभारी चिकित्साधिकारी मथौली डा. अनूप उक्त टोले पर पहुंचे और गांव के नालियों में दवा का छिड़काव कराया।