यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस ने ली एक और मासूम की जान

कुशीनगर : कुशीनगर में इंसेफेलाइटिस का कहर जारी है। एक के बाद एक मासूमों के मौत का अंतहीन सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव ही नहीं नगर में भी इंसेफेलाइटिस का असर दिखा रहा है।
गुरुवार को नगर स्थित एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार राकेश गोंड की ढ़ाई वर्षीय बेटी गुड़िया इंसेफेलाइटिस के जंग में हार गयी। परिजन बताते हैं कि एक सप्ताह पूर्व गुड़िया चेचक के चपेट में आयी। परिजनों ने गुड़िया को रवींद्र नगर स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने इंसेफेलाइटिस से प्रभावित बताकर इलाज करना शुरु किया। इलाज के बाद चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के बाद गोरखपुर मेडिकल कालेज में इंसेफेलाइटिस से जूझ रही बेटी गुरुवार को दोपहर बाद परिजनों का साथ छोड़ गयी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
