विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उल्टी दस्त से दो बच्चियों की मौत, चार पीड़ित

By Edited By:
Published: Fri, 15 Nov 2013 10:11 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2013 10:13 PM (IST)

News Article Hero Image

कुशीनगर : विकास खंड नेबुआ नौरंगिया के ग्राम सिरसिया कला व खुर्द में गुरुवार की रात उल्टी दस्त से पीड़ित दो बच्चियों की मौत हो गई। चार अन्य इससे पीड़ित बताए जा रहे हैं। पीड़ितों का इलाज प्राइवेट व सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

उक्त ग्रामसभा के टोला बसंतपुर निवासी ग्यासुद्दीन अंसारी की 4 वर्षीय पुत्री मुस्कान को चार दिनों से बुखार के साथ उल्टी हो रही थी, जिसका इलाज कोटवा स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा था। स्थिति गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने गुरुवार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान रात में ही उसकी मौत हो गई। सिरसिया खुर्द निवासी सिकंदर राजभर की 3 वर्षीय पुत्री सपना भी इसी बीमारी से पीड़ित थी और जिला अस्पताल में इसी दिन रात को इलाज के दौरान मौत हो गई।

संजय, पिंटू, दीपक तथा राजेंद्र राजभर की चार मासूम बच्चियां भी इस बीमारी से पीड़ित है जिनका ईलाज सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों पर हो रहा है।

गांव के रामजीत कुशवाहा, स्वामीनाथ राजभर, बृजेश, बेचू आदि का कहना है कि हमारे गांव में कूड़ों का ढेर लगा है। सफाई कर्मी का पता नहीं है। एएनएम व आशा कर्मी भी आज तक गांव में नहीं आई हैं। यदि किसी मासूम को टीकाकरण कराना हो तो पिपरा या कोटवा बाजार जाना पड़ता है।

''मामला संज्ञान में आया है। फौरी कार्रवाई होगी। मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। गांव में सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त होगी।''

रिग्जियान सैम्फिल, डीएम

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर