यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस से बच्चे की मौत

कुशीनगर : कसया थाने के ग्राम अहिरौलीराजा के इंसेफलाइटिस पीड़ित 5 वर्षीय शिवम जायसवाल की ईलाज के दौरान शुक्रवार को मेडिकल कालेज गोरखपुर में मौत हो गई।
24 दिन पूर्व बुखार से पीड़ित हुआ तो परिजन उसे मेडिकल कालेज ले गए। जांच में उसे इंसेफलाइटिस होना बताया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शिवम के मौत के सदमे से उसकी मां की भी हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
