विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कम नहीं हो रहे डायरिया के मरीज

By Edited By:
Published: Wed, 05 Jun 2013 11:29 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 05 Jun 2013 11:30 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, पडरौना, (कुशीनगर) : डायरिया का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को शम्स राजा उम्र सात साल सोहरौना, सिद्धार्थ उम्र 13 साल पडरौना, अमरजीत उम्र 11 साल बरहज व प्रियंका उम्र 10 साल बसडिला सहित चार नए मरीजों के भर्ती होने के साथ ही जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या अब बढ़कर 25 हो गई है। नियमित साफ - सफाई न होने, ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उचित व्यवहार न करने का आरोप लगा रहे परिजन व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

डायरिया से पीड़ित देवपोखर की प्रीति, नाहर छपरा के अमित, आकाश व यहां भर्ती अन्य मरीजों के हाल में सुधार तो है लेकिन परिजन अस्पताल द्वारा उपलब्ध सुविधाओं को लेकर खासे नाराज है। बीते तीन दिनों से बीमार बेटे को लेकर यहां भर्ती कसया के लल्लन कहते है कि दवाएं मिल तो रही है लेकिन बाहर से भी खरीदनी पड़ रही है। कसया के आनंद कहते है कि समय पर इलाज के लिए चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों का इंतजार करना पड़ता है। परिजन इसका ख्याल नहीं रखे तो तैनात डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मी को मरीजों से मतलब नहीं। रात्रि में अगर परेशानी बढ़ती है तो मुश्किल हो जाता है मरीज तक डाक्टरों का पहुंचना।

मंसाछापर के विनोद मिश्र कहते है वार्ड की साफ - सफाई का बुरा हाल है। सफाई के नाम पर महज सुबह के समय ही सफाई कर्मी आता है। खिरियाटोला के मेराज कहते है कि आज ही बेटे को लेकर यहां पहुंचा हूं। इलाज में शीघ्रता की बात कौन कहे काफी समय तक चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों के इंतजार में बीत गया। भतीजे का इलाज करा रहे पिंटू कहते हैं सर्वाधिक दिक्कत रात्रि में होती है, आवश्यकता पड़ने पर न तो स्वास्थ्यकर्मियों का आना आसान होता न ही चिकित्सक का।

-----

कहते हैं सीएमएस

पडरौना : जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डा. सीपी दुबे कहते हैं कि अस्पताल प्रशासन मरीज हितों को लेकर सजग है। यहां दवाएं पर्याप्त संख्या में मौजूद हैं, बाहर से दवाएं मंगाने की बात संज्ञान में नहीं है। श्री दुबे ने कहा कि अगर किसी मरीज के साथ ऐसा हो रहा हो तो वह मुझसे व्यक्तिगत संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर