यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड से चार की मौत

पडरौना : ठंड से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एक मासूम समेत चार की मौत हो गई।
रामकोला संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमहां स्थित मुसहर बस्ती निवासी इतवारी पत्नी अकलू की 55 वर्षीय मां की गुरुवार की दोपहर में ठंड लगने से मौत हो गई। यहीं के मनोज का पांच वर्षीय बेटा सनी की मौत ठंड से हो गई।
सलेमगढ संवाददाता के अनुसार तरयासुजान थाना क्षेत्र के ग्राम माधोपुर निवासी वीरेंद्र शर्मा के आठ वर्षीय लड़के व बहादुरपुर कोलुहाड़ी निवासी राकेश पुत्र बद्री की गुरुवार को ठंड लगने से मौत हो गई।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
