विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुरपका रोग से चार मवेशियों की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 25 Oct 2013 08:40 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 25 Oct 2013 08:41 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

-- सिराथू पशु अस्पताल क्षेत्र के चार गांवों में बीमारी से हड़कंप

शिकायत के बाद भी गांव नहीं पहुंची चिकित्सकों की टीम

उदिहिन, कौशांबी : पशु अस्पताल सिराथू क्षेत्र के कई गांवों में खुरपका व मुंहपका जैसी घातक बीमारियों की चपेट में आने से चार मवेशी काल के गाल में समा गए। जबकि कई इन बीमारियों की चपेट में हैं। शिकायत के बाद भी बीमारी पर काबू पाने के लिए चिकित्सकों की टीम गांव नहीं पहुंची। जिससे पशुपालकों में गहरी नाराजगी है।

सिराथू क्षेत्र के उदिहिन बुजुर्ग, मोंगरी, जगन्नाथपुर, उदिहिन खुर्द समेत कई गांवों के पशुओं में बुखार, खुरपका व मुंहपका जैसी बीमारी फैली हुई है। इसकी वजह से उदिहिन खुर्द के चंद्रशेखर पांडेय, मनोज, बबलू सिंह आदि लोगों की भैंस की जान चली गई। क्षेत्र के पशुपालकों का कहना है कि बीमारी की सूचना सिराथू पशु चिकित्सालय प्रभारी को दी गई थी। इसके बाद भी चिकित्सकों की टीम गांव नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर